Rajasthan Pashu Parichar Result 2025:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही पशु परिचर भर्ती परीक्षा (परिचारक) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, यदि सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हुईं, तो राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट 3 अप्रैल 2025 को होने की संभावना है |
यह परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की 24 जनवरी को जारी की जा चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6433 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें हाल ही में 499 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं।

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Main Highlights
- पदों की संख्या: 5,934
- परीक्षा तिथि: 1 से 3 दिसंबर 2024
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 24 जनवरी 2025
- परिणाम जारी होने की संभावित तिथि: 3 अप्रैल 2025
- चयन प्रक्रिया:लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, मेरिट लिस्ट जारी करना
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 कैसे देखें?
राजस्थान पशु परिचारक रिजल्ट 2025 देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “राजस्थान पशु परिचर परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची:
राजस्थान पशु परिचर मेरिट लिस्ट 2025 PDF जल्द ही राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हैं।
कटऑफ अंक भी रिजल्ट के साथ प्रकाशित होंगे, जो यह निर्धारित करेंगे कि कौन उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले दौर में प्रवेश करेगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए कटऑफ अंक अलग-अलग होते हैं, जो परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर तय होते हैं। सामान्य श्रेणी, ओबीसी, एससी, और एसटी के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर संभावित कट-ऑफ अंक निम्नानुसार हो सकते हैं
- सामान्य (Gen): 77-82
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 65-75
- अनुसूचित जाति (SC): 60-64
- अनुसूचित जनजाति (ST): 54-59
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 65-75
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची और अन्य निर्देश RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Read Also: REET Answer Key[Shift1,Shift2,Shift3] 2025 Released – Download and Check Details Here